यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली- जयपुर रूट की 9 ट्रेनें रहेगी रद्द; रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें

रेवाड़ी | ट्रेन में सफर करने वाले रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) प्रशासन ने जानकारी दी है कि रेवाड़ी- खलीलपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते दिल्ली- जयपुर रेलवे रूट की 20 से ज्यादा ट्रेनें 2 और 3 सितंबर को प्रभावित रहेगी. इनमें 9 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा. वहीं, कुछ ट्रेनों को बदले हुए समय के साथ रवाना किया जाएगा.

Train Cancelled

देखें पूरी लिस्ट

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
20474 उदयपुर सिटी – दिल्ली सराय रेलसेवा
22472 दिल्ली सराय – बीकानेर रेलसेवा
22464 बीकानेर – दिल्ली सराय रेलसेवा
14714 दिल्ली सराय – सीकर रेलसेवा
पूर्णतः रद्द ट्रेनें
54414 रेवाड़ी – दिल्ली
74001 दिल्ली – रेवाड़ी
54019/20 रेवाड़ी – रोहतक
54310 हिसार – दिल्ली
रूट डायवर्ट से चलने वाली ट्रेनें
12414 जम्मूतवी – अजमेर एक्सप्रेस (दिल्ली-मथुरा-जयपुर होकर)
15014 कानपुर – जैसलमेर एक्सप्रेस (दिल्ली-मथुरा-जयपुर होकर)
19610 योगनगरी ऋषिकेश – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (दिल्ली-मथुरा-जयपुर होकर)
इन ट्रेनों का ठहराव गुड़गांव, रेवाड़ी, दिल्ली कैंट पर नहीं होगा
देरी से चलने वाली ट्रेनें
12015 नई दिल्ली – दौसा एक्सप्रेस (1 घंटे की देरी)
12957 साबरमती – नई दिल्ली एक्सप्रेस (2 घंटे 40 मिनट की देरी)
यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

हेल्पलाइन नंबर

2 दिन तक इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. खासकर जो गुड़गांव और रेवाड़ी के रास्ते दिल्ली या राजस्थान की ओर सफर करते हैं. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की स्थिति जांच ले. इसके लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.