इन ट्रेनों के आपसी मिलान को रेलवे की मंजूरी, नारनौल- रेवाड़ी के यात्रियों को मिलेंगे 2 बड़े फायदे

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के नारनौल और रेवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए नया साल बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. बता दें कि जनवरी 2026 से लागू होने वाली रेलवे की नई वार्षिक समय- सारणी में ट्रेनों की आपसी कनेक्टिविटी को मंजूरी प्रदान कर दी गई है. दैनिक रेल यात्री समिति नारनौल द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग के बाद ही यह संभव हो पाया है. जिससे नारनौल, रेवाड़ी और रींगस सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

Indian Railways Train 1

रेवाड़ी में यात्रियों को मिलेगा फायदा

दैनिक रेल यात्री समिति नारनौल ने रेवाड़ी और रींगस स्टेशनों पर ट्रेनों के आपसी मिलान को लेकर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक और जयपुर डिवीजन के सीनियर डिवीजनल ऑपरेशंस मैनेजर को एक ज्ञापन सौंपा था. उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा उस समय समिति को आश्वासन दिया गया था कि परिचालन जांच के बाद यदि संभव हुआ तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

अब नई समय- सारणी में इन सभी मांगों को पूरा करते हुए यात्रियों को बड़ी सौगात दी गई है. इससे लंबी दूरी की यात्रा के समय में बचत आएगी और उन्हें बार- बार ट्रेन बदलने के झंझट से छुटकारा मिलेगा. नारनौल और रेवाड़ी के यात्रियों को दो बड़े फायदे पहुंचेंगे.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इन ट्रेनों का होगा आपसी मिलान

  • ट्रेन नंबर 19620, रेवाड़ी-फुलेरा पैसेंजर का ट्रेन नंबर 14701, अरावली एक्सप्रेस से रींगस स्टेशन पर मिलान होगा.
  • ट्रेन नंबर 19621, फुलेरा- रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन का ट्रेन नंबर 14086, सिरसा- तिलक ब्रिज (हरियाणा एक्सप्रेस) से रेवाड़ी स्टेशन पर मिलान होगा.
  • ट्रेन नंबर 14088, रुणिचा एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 22421, सालासर एक्सप्रेस से रेवाड़ी स्टेशन पर मिलान होगा.
  • ट्रेन नंबर 54417, दिल्ली– रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन का ट्रेन नंबर 19622, रेवाड़ी- फुलेरा पैसेंजर ट्रेन से रेवाड़ी स्टेशन पर मिलान होगा.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.