रेलयात्री ध्यान दें! 9 जून को रूट डायवर्ट से चलेगी ये ट्रेनें, 1 रहेगी रद्द

रेवाड़ी | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जानकारी दी है कि रेवाड़ी- काठूवास रेलखंड के बीच दोहरीकरण तकनीकी कार्य चल रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर रेवाडी- काठूवास दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत कुंड- काठूवास रेलखंड पर 9 जून को ट्रेन नंबर 19618, रेवाडी- मदार जंक्शन 9 जून को रद्द रहेगी.

Indian Railways Train 2

रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें

ट्रेन नंबर 14087, दिल्ली- जैसलमेर 9 जून को दिल्ली से चलकर अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी- अलवर- जयपुर- फुलेरा होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

ट्रेन नंबर 12065, अजमेर- दिल्ली सराय 9 जून को अजमेर से चलकर अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाडी के स्थान पर फुलेरा- जयपुर- अलवर- रेवाडी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई एवं अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  खाटूश्याम भक्तों को बड़ी सौगात, रेवाड़ी से रींगस के लिए शुरू हुई नई ट्रेन

देरी से चलेगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 19619, फुलेरा- रेवाड़ी ट्रेन 9 जून को फुलेरा से अपने निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी.
  • ट्रेन नंबर 59632, रेवाड़ी- हिसार ट्रेन भी 9 जून को रेवाड़ी से अपने निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.