हरियाणा के इस जिले में बनेगा सबसे बड़ा नागरिक अस्पताल, AIIMS में जल्द शुरू होगी ओपीडी

रेवाड़ी | हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि सरकारी अस्पतालों से मरीज को प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करने के नियमों में बहुत जल्द बदलाव किए जाएंगे. इसके लिए चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) से इजाजत लेना अनिवार्य किया जाएगा. सरकारी अस्पताल में सुविधाएं नहीं होने की सूरत में ही मरीज की सुविधानुसार ही प्राइवेट अस्पताल में रेफर करने की अनुमति प्रदान की जाएगी.

Hospital Doctor

सबसे बड़ा होगा नागरिक अस्पताल

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि रेवाड़ी में हरियाणा का सबसे बड़ा नागरिक अस्पताल खोला जाएगा. इसके लिए 7 जगहें चयनित की गई है. अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तय करना है कि इन जगहों में से कौन-सी जगह अस्पताल के लिए सबसे सर्वोत्तम रहेगी. 200 बेड से इस अस्पताल की शुरुआत की जाएगी. जिसमें से गांवों की जमीन को अंतिम रूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं.

AIIMS में OPD शुरू होने में लगेगा समय

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रेवाड़ी एम्स में ओपीडी सेवाएं शुरू होने में अभी समय लगेगा. रेलवे ब्रिज कमजोर होना इसका सबसे बड़ा कारण है. जिसकी वजह से निर्माण सामग्री एम्स परिसर तक नहीं पहुंच पा रही है. अप्रैल में शुरूआत होनी थी, जिसके लिए वह बैठक भी कर चुकी हैं लेकिन अब इसी साल अगस्त महीने तक का समय लग सकता है.

उन्होंने बताया कि एम्स का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है. जल्द ही, क्षेत्र के लोगों को यहां स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना शुरू होगा. जेनेरिक दवाइयां और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं भी प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही शुरू होगी. सूबे के सभी जिलों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि लोगों का नाममात्र खर्च पर बेहतर इलाज हो सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.