रेवाड़ी- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के समय में हुआ बदलाव, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन (Rewari Railway Station) से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब इन यात्रियों को दिल्ली जाते समय लेट होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा. यानि अक्सर ट्रेन लेट होने की जो परेशानी यात्रियों को झेलनी पड़ रही थी, उससे परमानेंट छुटकारा मिल गया है. रेलवे ने इस संबंध में एक उचित कदम उठाते हुए हजारों लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है.

Train

रेवाड़ी- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव

स्टेशन से सुबह के समय दिल्ली के लिए संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया गया है. ट्रेन नंबर 54414, अब रेवाड़ी से सुबह 06.45 बजे रवाना होगी जबकि पहले यह ट्रेन सुबह 07.05 बजे दिल्ली के लिए चलती थी. दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने बताया कि इस पैसेंजर ट्रेन को अक्सर हरियाणा एक्सप्रेस, आश्रम सुपरफास्ट और रुणिचा एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों से ओवरटेक करवाने के लिए बार- बार ठहराव दिया जाता है.

इससे यह ट्रेन दिल्ली पहुंचते- पहुंचते 1 घंटे तक लेट हो जाती थी. जिसके चलते स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती थी. इसको लेकर लंबे समय से रेल प्रशासन से ट्रेन के संचालन समय में बदलाव करने की मांग उठाई जा रही थी. लोगों का कहना था कि अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों को रास्ता देने के लिए इस ट्रेन को बार- बार रोका जाता है, जिससे उनका एक घंटे तक का समय ट्रेन में ही खराब हो जाता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

यह रहेगी नई टाइमिंग

रेलवे ने 4 सितंबर से इस पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया है. अब यह ट्रेन रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से सुबह 06.45 बजे रवाना होकर सवा 7 बजे पटौदी रोड, 07.55 बजे गुड़गांव, 08.21 बजे दिल्ली कैंट और सवा 9 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी. रेलवे के इस फैसले से हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.