रेवाड़ी शहर से खत्म होगी पीने के पानी की समस्या, 45 करोड़ से बनेगा नया जलघर

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी शहर की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां सालों से पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए गांव भगवानपुर में करीब 10 एकड़ जमीन पर 8 एमएलडी की क्षमता वाले नहरी पानी पर आधारित जलघर के निर्माण काे मंजूरी प्रदान की गई है.

Water Pine Ka Pani Nal

समस्या का होगा समाधान

मिली जानकारी के अनुसार, इस जलघर के निर्माण के लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसपर 45 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. अगले महीने में इसके टेंडर खुलने की संभावना जताई गई है.

बता दें कि समय के साथ शहर की आबादी का आंकड़ा तो बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन जल भंडारण की क्षमता सालों पुरानी है. पानीपत स्थित खूबडू से रेवाड़ी तक जवाहर लाल नेहरू कैनाल के माध्यम से पहुंचने वाले नहरी पानी की मात्रा करीब 600 क्यूसेक निर्धारित की गई है, लेकिन जिले को महज 300- 400 क्यूसेक पानी ही मिल पाता है.

BJP सांसद की मेहनत लाई रंग

कालाका गांव स्थित जलघर में पांच वाटर टैंक बनाए गए हैं, जिनकी क्षमता करीब 950 लाख गैलन है. लिसाना में बने दो वाटर टैंकों की क्षमता 340 लाख गैलन है. एक अन्य नए टैंक की क्षमता 32 करोड़ 640 लाख लीटर है. शहर के लोगों को 15 दिन नियमित और उसके बाद एक दिन छोड़ एक दिन जलापूर्ति मुहैया कराया जाता है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

गुरुग्राम लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से भगवानपुर की ग्राम पंचायत की ओर से अतिरिक्त जलघर के लिए करीब 10 एकड़ जमीन मुहैया कराई गई है. इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यहां नहरों और अन्य स्त्रोतों से लाए गए पानी को पर्याप्त मात्रा में इक्कठा किया जा सकेगा. इसके बाद, आधुनिक तकनीक से शोधन कर शहर में शहर में घर- घर तक पानी पहुंचाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.