खुशखबरी: रेवाड़ी- जयपुर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार, अब इस तारीख तक होगी संचालित

रेवाड़ी | हरियाणा से राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर जाने वाले पर्यटकों और आम यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी- जयपुर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है. अब यह ट्रेन 30 जून 2026 तक चलेगी, जिसका सीधा फायदा रेवाड़ी ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार कर 30 जून तक कर दिया गया है. यह ट्रेन जयपुर से रोजाना सुबह 09.05 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में रेवाड़ी से रोजाना दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 07.55 बजे जयपुर पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, कोलवाग्राम, अरनियां, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल, हरसोली, अजरका व बावल स्टेशन पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

जयपुर जाने वालों को मिलेगा फायदा

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी और आसपास के इलाकों से राजस्थान के कई प्रमुख शहरों अलवर, राजगढ़ और जयपुर जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार का फायदा मिलेगा. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आमजन का सफर आरामदायक हो सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.