राजस्थान- हरियाणा के बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने दिखाई 3 स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी; देखें शेड्यूल

रेवाड़ी | यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है. इसी कड़ी में उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा से राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिसंबर माह में 3 नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है. इनमें रेवाड़ी- रींगस के बीच 2 और भिवानी- जयपुर के बीच 1 स्पेशल ट्रेन शामिल है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी- रींगस के बीच चलने वाली एक स्पेशल ट्रेन 15 ट्रिप और दूसरी 13 ट्रिप लगाएगी.

Train Railways

इन्हें श्याम भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है. इन ट्रेनों का सीकर जिले में कई स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिससे खाटू श्याम आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. इसके साथ ही, जयपुर- भिवानी एक्सप्रेस का भी अब सीकर में स्टॉपेज तय किया गया है.

रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन सुविधाएं

गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, 29, 30 व 31 दिसंबर तक चलेगी. यह ट्रेन रेवाड़ी- रींगस तक 15 ट्रिप करेगी. यह स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होगी और 1:35 बजे श्याम भक्तों और आम यात्रियों को लेकर रींगस पहुंचेगी. यह ट्रेन सीकर के नीमकथाना स्ट्रेशन पर रात 12:24 बजे आएगी और 12:26 बजे प्रस्थान करेगी.

इसी प्रकार गाड़ी 09634 रींगस- रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल 2 भी रींगस तक चलेगी. वापसी के लिए यह ट्रेन 5 दिसंबर से शुरू होगी. इसके अलावा, 7, 8, 14, 15, 16, 21, 22, 26, 28, 29, 30 व 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक चलेगी. इस ट्रेन के कुल 15 ट्रिप है. यह स्पेशल ट्रेन रींगस से रात 2:20 बजे रवाना होगी और सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार दूसरी ट्रेन संख्या 09637 रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन भी 1 दिसंबर से शुरू होगी. इसके बाद, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, व 31 दिसंबर तक चलेगी. इस ट्रेन के कुल 13 ट्रिप होंगे. यह स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 11:45 बजे रवाना होकर दोपहर 2:45 बजे रींगस पहुंचेगी. नीमकथाना स्पेशल पर ट्रेन दोपहर 1:42 बजे आएगी और 1:44 बजे प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार वापसी के लिए यह ट्रेन 09638 रींगस- रेवाड़ी स्पेशल 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28 व 31 दिसंबर को रींगस से दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.