हरियाणा को मिली एक और लंबी दूरी की ट्रेन की सौगात, यहां देखें टाइम-टेबल और स्टॉपेज

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों को एक और लंबी दूरी की ट्रेन की सौगात मिली है. उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 05097, टनकपुर- दौराई त्रि- साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 सितंबर से 29 नवंबर तक (27 ट्रिप) टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को 18.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.40 बजे दौराई पहुंचेगी.

Train Railways

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05098, दौराई- टनकपुर त्रि- साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक (27 ट्रिप) दौराई से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को 16:05 बजे रवाना होकर अगले दिन 09:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  महंगे प्याज से मिलेगी राहत, दिल्ली में सरकारी राशन दुकानों और मोबाइल वैन से मात्र इतने रुपये किलो बिक्री

हरियाणा में इन स्टेशनों पर ठहराव

यह रेलसेवा बीच रास्ते खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़ व अजमेर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस रेलसेवा में 1 सेकेंड एसी, 03 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 05 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होगे. उन्होंने बताया कि रींगस स्टेशन पर ठहराव से खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रेन का विशेष लाभ मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.