रेवाड़ी | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी साझा की गई है. दिल्ली और रेवाड़ी रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों के रद्द रहने पर रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
तकनीकी कार्य के चलते रहेगा ब्लॉक
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला- रेवाड़ी रेल खंड के खलीलपुर-रेवाडी स्टेशनों के मध्य पुल नंबर 98- A पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. इस वजह से दो और 3 सितंबर को कई ट्रेनें रद्द रहेगी.
2 सितंबर को रद्द ट्रेनों की सूची
- जोधपुर- दिल्ली सराय ट्रेन
- जयपुर- दिल्ली कैंट ट्रेन
- बीकानेर- दिल्ली सराय ट्रेन
- जोधपुर- दिल्ली ट्रेन
- दिल्ली- जोधपुर ट्रेन
- दिल्ली- रेवाड़ी ट्रेन
- रोहतक- रेवाड़ी ट्रेन
3 सितंबर को रद्द ट्रेनों की सूची
- दिल्ली सराय- जोधपुर
- दिल्ली कैंट- जयपुर रेलसेवा
- दिल्ली सराय- जोधपुर रेलसेवा
- दिल्ली- जोधपुर रेलसेवा
- दिल्ली- रेवाड़ी रेलसेवा
- रेवाड़ी- दिल्ली रेलसेवा
- रेवाड़ी- दिल्ली रेलसेवा
- रेवाड़ी- रोहतक
