हरियाणा के इस शहर में बनेगा नया बस स्टैंड, रेवाड़ी की भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा

रेवाड़ी | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र में नया बस स्टैंड बनने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एक तरफ जहां परिवहन विभाग की ओर से कोसली बस स्टैंड के नए भवन निर्माण के लिए साढ़े 11 करोड़ रुपए की बजट राशि को मंजूरी दी गई है तो वहीं दूसरी ओर कोसली सब डिपो में कर्मचारियों की भर्ती के लिए 92 पद सृजित कर स्वीकृति प्रदान की गई है.

Webp.net compress image 6

बता दें कि कोसली बस स्टैंड से करीब 50 बसों को विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा. इससे कोसली क्षेत्र के लोगों को रेवाड़ी बस स्टैंड तक भाग-दौड़ करने से छुटकारा मिलेगा और उन्हें कोसली बस स्टैंड से ही दूसरे जिलों व राज्यों के रूटों पर रोडवेज और प्राइवेट बसों की सेवा का लाभ मिल सकेगा.

सब- डिपो का संचालन होगा शुरू

बता दें कि कोसली बस स्टैंड को सब डिपो का दर्जा देने की घोषणा सरकार की ओर से पहले ही हो चुकी है. उसके तहत यहां पर कार्यशाला का निर्माण किया जा चुका है. लेकिन बस स्टैंड के भवन के अभाव में कार्यशाला से ही अस्थायी रूप से बसों को चलाया जा रहा है लेकिन अब नया भवन बनने के बाद यहां से पूर्ण रूप से बसों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

कोसली में नए बस स्टैंड के निर्माण पर साढ़े 11 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे जिसमें अधिकारियों के कार्यालयों से लेकर बसों के बुथ, पार्किंग और कार्यशाला की सुविधा रहेगी. नए साल से इस बस स्टैंड के लिए भवन निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.