कोसली से चंडीगढ़ के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू, NH 152D के रास्ते लगेगा डेढ़ घंटा कम

रेवाड़ी | हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) के रेवाड़ी डिपो की तरफ से NH 152D के माध्यम से कोसली से चंडीगढ़ के बीच एक नई बस सेवा की शुरुआत की गई है. इस सेवा से कोसली और आसपास के इलाकों को बड़ी सौगात मिली है. अब यात्रियों को चंडीगढ़ पहुंचने में पहले के मुकाबले काफी कम समय लगेगा. ऐसा माना जा रहा है कि अब कोसली से चंडीगढ़ के बीच का सफर तय करने में लगभग डेढ़ घंटा कम समय लगेगा. जो लोग रोजाना इस रूट पर यात्रा करते हैं, उन्हें इससे खासा लाभ मिलेगा.

Haryana Roadways Bus 2

आसपास के गांवों को मिलेगा फायदा

सिर्फ कोसली ही नहीं बल्कि नाहड़, लुखी, कनीना, बुचावास जैसे पड़ोसी गांव और काशन के लिए भी इस फैसले से बड़ी राहत मिलेगी. इन इलाकों के निवासियों को अब चंडीगढ़ के लिए बेहतर और सीधा परिवहन विकल्प मिल जाएगा. इस रूट पर यात्रा अब पहले से अधिक सुविधाजनक और तेज हो जाएगी. इस बस सेवा की शुरुआत के लिए विधायक अनिल यादव काफी समय से मांग कर रहे थे. अब रेवाड़ी रोडवेज डिपो ने यात्रियों को इस नई सेवा की सौगात दे दी है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

जनता ने जताया आभार

कोसली व्यापार मंडल और स्थानीय सरपंचों ने इसके लिए विधायक अनिल यादव का आभार जताया है. अड्डा इंचार्ज ने जानकारी दी कि पहले कोसली से चंडीगढ़ वाया रोहतक करीब 7 घंटे में पहुंचा जाता था. लेकिन अब यह नई बस सेवा NH 152D से होते हुए केवल सवा 5 घंटे में चंडीगढ़ पहुंचाएगी. इस बस सेवा में ₹10 अतिरिक्त किराया देना होगा. यह बस कोसली बस स्टैंड से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर नाहड़, लुखी, कनीना और बुचावास से गुजरती हुई चंडीगढ़ पहुंचेगी. वापसी में यह बस चंडीगढ़ से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts