नए साल पर यात्रियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में बढ़ी डिब्बों की संख्या

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. नए साल पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान से होकर गुजरने वाली 52 मुख्य ट्रेनों में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यात्रियों को लंबी वेटिंग से राहत दिलाने के लिए यह अस्थाई बढ़ोतरी जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी.

Train Ac Coach Railway

उन्होंने बताया कि डिब्बों में बढ़ोतरी वाली ट्रेनों में रेवाड़ी- फुलेरा, हिसार- जयपुर और अंबाला- गंगानगर ट्रेन भी शामिल हैं. यात्री बढ़े हुए डिब्बों के अनुसार अपनी सीट या बर्थ की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या रिजर्वेशन काउंटर से कर सकते हैं.

इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

  • ट्रेन नंबर 19617/ 18, मदार- रेवाड़ी- मदार में 1- 31 जनवरी तक 05 जनरल कोच की अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 19620/ 19 रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी में 1- 31 जनवरी तक 05 जनरल कोच की अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 14795/ 96, भिवानी- कालका- भिवानी में 1- 31 जनवरी तक 03 जनरल कोच की अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी हुई है.
  • ट्रेन नंबर 14735/ 36, श्री गंगानगर- अंबाला ट्रेन में 1- 31 जनवरी तक 04 जनरल कोच की अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी हुई है.
  • ट्रेन नंबर 04717/ 18, हिसार- तिरूपति- हिसार में जनवरी महीने की विभिन्न तारीखों पर 01 थर्ड एसी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 14725/ 26, भिवानी- मथुरा- भिवानी 3 जनवरी से 2 फरवरी तक 03 जनरल कोच की अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की गई है.

लंबी दूरी की ट्रेनों का विवरण

  • ट्रेन नंबर 20473/ 74, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी में 02 द्वितीय शयन यान (स्लीपर) कोच की बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 19613/ 12, अजमेर- अमृतसर- अजमेर में 01 स्लीपर कोच की बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 14854/ 53, जोधपुर- वाराणसी सहित वाराणसी सिटी जाने वाली तीनों जोड़ी ट्रेनों में 1- 1 थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 12495/ 96, बीकानेर- कोलकाता में 01 थर्ड एसी और 01 स्लीपर कोच की बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 12985/ 86, जयपुर- दिल्ली डबल डेकर ट्रेन में 01 वातानुकूलित कुर्सी यान की बढ़ोतरी की गई है.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.