सर्द मौसम में सीट मिलने की टेंशन हुई खत्म, रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली 13 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ी डिब्बों की संख्या

रेवाड़ी | रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. सर्द मौसम में यात्रियों के सफर को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने हरियाणा के रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली 13 ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला लिया है. यह बढ़ोतरी 1 दिसंबर से लागू हो गई है.

Train Railways

देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट

  • ट्रेन नंबर 22471/72, लालगढ़- दिल्ली सराय- लालगढ़ रेलसेवा में लालगढ़ से 1- 15 दिसंबर तक और दिल्ली सराय से 3- 17 दिसंबर तक 2 जनरल कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की गई हैं.
  • ट्रेन नंबर 20473/74, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 1- 15 दिसंबर तक और उदयपुर सिटी से 2- 16 दिसंबर तक 2 जनरल कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 19611/19614, अजमेर- अमृतसर- अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1- 31 दिसंबर तक और अमृतसर से 2 दिसंबर से 1 जनवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच जोड़ा गया है.
  • अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 1 से 31 दिसंबर तक 2 वातानुकूलित कुर्सीयान व 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 19701/02, जयपुर- दिल्ली कैंट- जयपुर ट्रैन में जयपुर से 1- 31 दिसंबर तक व दिल्ली कैंट से 3 दिसंबर से 2 जनवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 14705/06, भिवानी- ढेहर का बालाजी- भिवानी रेलसेवा में 2 दिसंबर से 1 जनवरी तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • भिवानी- मथुरा भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 3 दिसंबर से 2 जनवरी तक एवं मथुरा से 4 दिसंबर से 3 जनवरी तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जायेगी.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इन ट्रेनों में भी होगी बढ़ोतरी

  • ट्रेन नंबर 19617/18, मदार- रेवाड़ी- मदार रेलसेवा में 1 से 31 दिसंबर तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 19620/19, रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाडी रेलसेवा में 1 से 31 दिसंबर तक 5 जनरल कोच जोड़े गए हैं.
  • ट्रेन नंबर 59632/31, रेवाड़ी- हिसार- रेवाड़ी रेलसेवा 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 5 जनरल कोच जोड़े गए हैं.
  • ट्रेन नंबर 19622/21, रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी रेलसेवा में 1 से 31 दिसंबर तक 5 जनरल कोच जोड़े गए हैं.
  • ट्रेन नंबर 09635/36, जयपुर- रेवाड़ी- जयपुर रेलसेवा में 1 से 31 दिसंबर तक 5 जनरल कोच की अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की गई है.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.