रेवाड़ी जिले के इन गांवों में यात्रियों की हुई बल्ले- बल्ले, सवा 21 लाख रूपए से बनेगा बस क्यू शेल्टर

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी जिले से यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि जिले के 7 गांवों में रोडवेज विभाग के नए बस क्यू शेल्टर बनाएं जाएंगे, जो यात्रियों को बस इंतजार के दौरान तेज धूप या फिर बारिश से बचाने का काम करेंगे. जिला परिषद की ओर से इन बस क्यू शेल्टर को तैयार किया जाएगा.

Haryana Roadways Bus 3

21.20 लाख रूपए का बजट जारी

मुख्यालय की ओर से 7 गांवों में नए बस क्यू शेल्टर बनाने की योजना को मंजूरी प्रदान की गई है. प्रत्येक बस क्यू शेल्टर के लिए रोडवेज विभाग की ओर से 2.65 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. कुल 21.20 लाख रुपए की बजट राशि रोडवेज की ओर से जिला परिषद को स्थानांतरित की गई है.

इन गांवों में बनेंगे क्यूं शेल्टर

रेवाड़ी जिले के गांवों में बस क्यू शेल्टर योजना की बात करें, तो कारौली, राजगढ़, जड़थल व नांगल उमरा में 1- 1 और चांदनवास में 2 बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे. इनके बनने से यात्रियों की सुविधा में इजाफा होगा. उन्हें बस के लिए तेज धूप या बारिश में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा. लंबे समय से इन गांवों में बस क्यू शेल्टर बनाने की मांग उठाई जा रही थी और समाधान शिविर में इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया था.

रोडवेज विभाग की ओर से विभिन्न मदों में जिला परिषद को करीब 21 लाख रुपए की बजट राशि जारी की गई है, जिससे 7 गांवों में बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे. यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं- निरंजन कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.