रेवाड़ी: रत्तीराम की टिक्की के दीवाने हैं लोग, 78 सालो से चल रही दुकान; दूर- दूर से आते है लोग

रेवाड़ी | हरियाणा के हर शहर की अपनी एक अलग पहचान है, किसी शहर में बढ़िया छोले भटूरे मिलते हैं तो किसी शहर में टोस्ट टिक्की अथवा रेवड़ी का स्वाद लाजवाब है. रेवाड़ी (Rewari) के मोती चौक पर रत्तीराम की रेहड़ी टिक्की के लिए मशहूर है. रत्तीराम यहां लंबे समय से टिक्की बनाने का काम कर रहे हैं. उनकी रेहड़ी पर टिक्की खाने के लिए लोग मात्र हरियाणा से ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली जैसे शहरों से भी आते हैं. उनकी टिक्की के लोग बिलकुल दीवाने हैं.

Rattiram Ki Tikki Rewari

टिक्की खाने के लिए रत्तीराम को याद करते हैं लोग

रत्तीराम के पौत्र कमलकांत बताते हैं कि उनकी टिक्की की दुकान वर्षों से चली आ रही है. उनके दादा ने यह दुकान खोली थी जिसके बाद, उनका देहांत हो गया फिर यह दुकान उनके बेटे ने संभाली. अब इस दुकान को उनके पौत्र कमलकांत संभाल रहे हैं. इस दुकान पर टिक्की खाने का मज़ा ही कुछ और है. इस दुकान की टिक्की उस समय और ज्यादा स्वादिष्ट थी जिस दौरान रत्तीराम इस दुकान को चलाते थे. उस समय टिक्की खाने का स्वाद ही लाजवाब था.

वर्ष 1945 में हुई थी रेहड़ी की शुरुआत

रत्तीराम ने वर्ष 1945 में टिक्की की रेहड़ी की शुरुआत की थी. घर पर बने बनाए मसाले और बिना प्याज और लहूसन से तैयार की गई टिक्की लोगों को इतनी पसंद आई कि उनकी रेहड़ी पर भारी भीड़ लगी रही. जिसके बाद, शहर के मोती चौक पर दुकान की शुरुआत हुई.

प्याज और लहसुन का नहीं किया जाता यूज़

इस दुकान पर लगातार 30 साल से काम कर रहे हलवाई ने बताया कि आज भी यहाँ की टिक्की में वही स्वाद है जो उनके दादा रत्तीराम ने दिया था. ब्रेड छोले, टोस्ट टिक्की यहां (रेवाड़ी) काफी स्पेशल है. टिक्की बनाने के लिए टिक्की की बढ़िया से सिकाई और शुद्ध तत्वों का उपयोग किया जाता है. आप रेवाड़ी के मोती चौक पर जाकर टिक्की का लुफ्त उठा सकते है.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts