रेवाड़ीवासियों को मिला कोसली फ्लाईओवर का तोहफा, साढ़े 11 करोड़ से हुआ तैयार

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी जिले से आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां कोसली रेलवे स्टेशन के नजदीक नाहड़- साल्हावास फ्लाईओवर का पुनर्निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और आज स्थानीय विधायक अनिल यादव इसका शुभारंभ कर वाहनों के आवागमन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से बड़े स्तर पर लोगों को राहत पहुंचेगी.

Flyover Bridge 1

करोड़ों की धनराशि खर्च

पिछले 1 साल से बीजेपी विधायक अनिल यादव कोसली फ्लाईओवर का पुनर्निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई बार पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और लगातार अधिकारियों को निर्देश देते हुए इस काम को तेज गति से पूरा करने के आदेश दिए. इस फ्लाईओवर के पुनर्निर्माण पर सूबे की नायब सैनी सरकार ने साढ़े 11 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. कोसली में इस फ्लाईओवर के दोबारा संचालन से आमजन को आवाजाही करने में काफी सुविधा मिलेगी और बिना ट्रैफिक जाम से जूझे उनका सफर करना आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

निरंतर विकास कार्य जारी

बीजेपी विधायक अनिल यादव के पीए रोहित यादव ने बताया कि 5 दिसंबर यानी आज सुबह 10 बजे रेलवे फ्लाईओवर दोबारा शुरू कर दिया गया है. लंबे समय से इस फ्लाईओवर के पुनः शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि विधायक के नेतृत्व में कोसली विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है, ताकि लोगों को ज्यादा- से- ज्यादा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.