खुशखबरी: रेवाड़ी रोडवेज डिपो को 10 नई बसों का मिला तोहफा, लंबे रूटों पर होगी संचालित

रेवाड़ी | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में त्यौहारी सीजन पर रेवाड़ी रोडवेज डिपो को 10 नई बसों की सौगात मिली है. इन बसों के मिलने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) से पासिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

Haryana Roadways

इन रूटों पर होगा संचालन

रेवाड़ी डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि RTA से पासिंग की अनुमति मिलते ही इन नई बसों के लिए रूट और टाइम- टेबल निर्धारित कर सड़कों पर उतार दिया जाएगा. इन नई बसों को चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, बीकानेर, खाटूश्याम धाम, सालासर बालाजी, शिमला, मनाली, आगरा जैसे लंबे रूटों पर संचालित किया जाएगा.

कुल 154 बसें

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़, शिमला, मनाली और आगरा जैसे रूटों पर बसों के संचालन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जबकि सालासर बालाजी, खाटूश्याम और अजमेर जैसे रूटों पर बसों के संचालन से धार्मिक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा. इन बसों के आने से डिपो के पास अब कुल 154 बसें हो गई हैं, जबकि बेड़े की स्वीकृत संख्या 177 है.

नई बसों की पासिंग संबंधी प्रकिया दिवाली बाद पूरी हो जाएगी. इसके बाद रूट व टाइम- टेबल निर्धारित कर इन बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इन नई बसों को लंबे रूटों पर संचालित किया जाएगा. लंबे रूटों पर फिलहाल चल रही बसों को ग्रामीण इलाकों के रास्तों पर चलाया जाएगा. इससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी- निरंजन शर्मा, रोडवेज जीएम, रेवाड़ी

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.