रेवाड़ी | नए साल के शुभ अवसर पर खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस अवसर पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है. ये स्पेशल ट्रेनें रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी और जयपुर- भिवानी- जयपुर रूट पर संचालित की जाएगी. उन्होंने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों में दो जोड़ी रेवाड़ी- रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं.
यह रहेगा शेड्यूल
ट्रेन नंबर 09633, रेवाड़ी- रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 2, 3, 4, 10, 11, 13, 17, 18, 22, 24, 25, 28, 31 जनवरी 2026 को रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 1.45 बजे रींगस पहुंचेगी.
इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 3, 4, 5, 11, 12, 14, 18, 19, 23, 25, 26, 29 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 को रींगस से सुबह 2.05 बजे चलकर 5.10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे.
दूसरी ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 1, 3, 4, 10, 11, 14, 17, 18, 23, 24, 25, 26, 29 और 31 जनवरी 2026 को रेवाड़ी से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे रींगस पहुंचेगी.
इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09638, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 1, 3, 4, 10, 11, 14, 17, 18, 23, 24, 25, 26, 29, 31 जनवरी 2026 को रींगस से दोपहर 2.55 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 8 जनरल कोच और गार्ड श्रेणी के 2 डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे.
