करणी माता धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इन ट्रेनों के ठहराव से आसान होगा सफर

रेवाड़ी | राजस्थान के बीकानेर जिला के देशनोक स्थित करणी माता धाम (Karni Mata Dham) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा इन श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए देशनोक स्टेशन पर 8 ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रायल के तौर पर यह अस्थायी ठहराव रहेगा. सभी ट्रेनों का देशनोक स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव रहेगा.

Railway Station

इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव

  • ट्रेन नंबर 22463, दिल्ली सराय रोहिल्ला – बीकानेर सुपरफास्ट 13 जून से दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर देशनोक स्टेशन पर सुबह 06.56 मिनट पर पहुंचेगी. यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे रवाना हो जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 22464, बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट 10 जून से बीकानेर से चलकर देशनोक स्टेशन पर शाम 06.34 पर आगमन कर दो मिनट ठहराव के बाद आगे बढ़ जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 22737, सिकंदराबाद- हिसार सुपरफास्ट 10 जून सिकंदराबाद से चलकर देशनोक स्टेशन पर सुबह 11.42 बजे पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 22738, हिसार- सिकंदराबाद 13 जून को हिसार से चलकर देशनोक स्टेशन पर शाम 07.52 बजे पहुंचेगी.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

8- 9 जून को ठहराव करेगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 19223, साबरमती- जम्मूतवी एक्सप्रेस 9 जून से साबरमती से चलकर देशनोक स्टेशन पर रात 10.34 पर पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 19224, जम्मूतवी- साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 9 जून से जम्मूतवी से चलकर देशनोक स्टेशन पर रात 1 बजे पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 19225, भगत की कोठी- जम्मूतवी एक्सप्रेस 9 जून से भगत की कोठी से चलकर देशनोक स्टेशन पर सुबह 10. 52 मिनट पर पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 19226, जम्मूतवी- भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा जो 8 जून से जम्मूतवी से चलकर देशनोक स्टेशन पर शाम 04.06 बजे पहुंचेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.