रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक नौवीं कक्षा का छात्र पढ़ाई के तनाव को नहीं झेल सका और उसने घर पर ही फंदा लगाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली. परिजनों का कहना है कि उनका बेटा कई दिनों से पढ़ाई को लेकर तनाव में था और कहता था कि अगर पढ़ाई का यही हाल रहा तो वह अपना कैरियर कैसे बनाएगा.
जिले के भगती नगर निवासी मृतक किशोर के पिता ने अपने बेटे को फंदे पर लटका देखा तो उनका कलेजा फट गया. उन्होंने मामले की सूचना माडल टाउन थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर सुसाइड का केस दर्ज कर लिया.
कोरोना महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है, इसमें कोई दो राय नहीं. लेकिन यह स्थिति अब बच्चों को अवसाद की ओर लेकर जा रही है,जो कई बार जानलेवा भी बन जाती है.
