रेवाड़ी | त्यौहारी सीजन पर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अतिरिक्त भीड़- भाड़ और यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के बीच 3 स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों के संचालन का खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष तौर पर फायदा पहुंचेगा.
रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09633, रेवाड़ी- रींगस एक्सप्रेस ट्रेन 31 अक्टूबर, 1 नवंबर, 4, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर रात 1.35 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 1 नवंबर, 2, 5, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 नवंबर को रींगस से सुबह 3.20 बजे रवाना होकर सुबह 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इसमें डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे.
खाटूश्याम श्रद्धालुओं को फायदा
ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर, 2, 5, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 नवंबर को रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर, 2, 5, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 नवंबर को रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट और श्री माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 8 जनरल कोच और 2 गार्ड सहित कुल 10 डिब्बे होंगे.
भिवानी- जयपुर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09733, जयपुर- भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन पूरे नवंबर महीने में जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 02.20 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734, पूरे नवंबर महीने भिवानी से शाम 04.05 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी.
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इसमें 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे होंगे.
