खाटूश्याम- जयपुर की यात्रा होगी पहले से आसान, त्यौहारी सीजन पर इन शहरों से चलेगी स्पेशल ट्रेनें

रेवाड़ी | हरियाणा में खाटूश्याम जाने वाले रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 3 स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है. इन ट्रेनों के संचालन का विशेष तौर पर खाटूश्याम श्रद्धालुओं और पिंक सिटी जयपुर जाने वाले पर्यटकों को फायदा पहुंचेगा.

Indian Railway Train

रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09633, रेवाड़ी- रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर, 10, 11, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 25 अक्टूबर को रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर रात 1.35 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर संख्या 09634, रींगस- रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 2, 3, 4, 5, 7, 11, 12, 17, 18, 19, 22, 23, 25 और 26 अक्टूबर को रींगस से सुबह 2.20 बजे रवाना होकर सुबह 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

बीच रास्ते ये ट्रेन दोनों दिशाओं में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस रेलसेवा में डेमू रैंक के 16 डिब्बे होंगे.

खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा अक्टूबर में 1, 2, 3, 4, 5, 07, 11, 12, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 25 और 26 अक्टूबर को रेवाड़ी से सुबह 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09638, रींगस- रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा अक्टूबर में 1, 2, 3, 4, 5, 7, 11, 12, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 25 और 26 अक्टूबर को रींगस से दोपहर 03.05 बजे रवाना होकर शाम 06.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 8 जनरल कोच एवं दो गार्ड श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे.

जयपुर- भिवानी- जयपुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09733, जयपुर- भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अक्टूबर में रोजाना जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 02.20 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी- जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा हर दिन भिवानी से शाम 4.05 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड़, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 9 जनरल कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.