शीतकालीन अवकाश में घर का सफर होगा आसान, 1 दर्जन ट्रेनों में बढ़ी डिब्बों की संख्या; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

रेवाड़ी | भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा यात्रियों को शीतकालीन अवकाश में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए हरियाणा से होकर गुजरने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के डिब्बों में अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की गई है. यह कदम उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए कंफर्म टिकट की तलाश में थे. वहीं, शीतकालीन अवकाश के दौरान घर जाने वाले और पर्यटन के उद्देश्य से निकलने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा. सीट मिलने पर उनके लिए सफर करना आरामदायक हो जाएगा.

Railway Station

शीतकालीन अवकाश में बढ़ाए गए कोच

  • लालगढ़- दिल्ली सराय ट्रेन में लालगढ़ से 31 जनवरी तक और दिल्ली सराय से 2 फरवरी तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे जोड़े जाएंगे.
  • दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी ट्रेन में दिल्ली सराय से 31 जनवरी तक और उदयपुर सिटी से 1 फरवरी तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी.
  • अजमेर- अमृतसर- अजमेर रेल सेवा में अजमेर से 5- 28 जनवरी तक और अमृतसर से 6- 29 जनवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा.
  • मदार- कोलकाता- मदार एक्सप्रेस में मदार से 5- 26 जनवरी तक और कोलकाता से 8- 29 जनवरी तक एक सेकंड एसी श्रेणी का डिब्बा अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा.
  • अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 31 जनवरी तक दो वातानुकूलित कुर्सीयान एवं एक द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा.
  • जयपुर- दिल्ली कैंट- जयपुर रेल सेवा में जयपुर से 31 जनवरी तक और दिल्ली कैंट से 2 फरवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया जाएगा.
  • जयपुर- दिल्ली सराय- जयपुर डबल डेकर ट्रेन में 31 जनवरी तक एक वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा.

इन ट्रेनों में भी मिलेगी सुविधा

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि श्रीगंगानगर- दिल्ली- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, दिल्ली- बठिंडा- दिल्ली एक्सप्रेस और बीकानेर- कोलकाता- बीकानेर ट्रेनों में भी अलग- अलग तिथियों में शयनयान व एसी श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है.

रेवाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाली मदार- रेवाड़ी, रेवाड़ी- फुलेरा, रेवाड़ी- हिसार और जयपुर- रेवाड़ी- जयपुर ट्रेनों में 31 जनवरी तक 5- 5 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की संख्या अस्थायी तौर पर बढ़ाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.