आर्मी भर्ती के सपने लिए सड़क पर दौड़ लगा रहे युवक को कार ने रौंदा, मौत

झज्जर । हरियाणा के झज्जर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां कोसली मार्ग पर स्थित गांव सुबाना में सड़क पर दौड़ लगा रहे एक नवयुवक को तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान अमित पुत्र राज सिंह सुबाना के रूप में हुई है.

kosli news today

जांच अधिकारी ने बताया कि सुबाना गांव का रहने वाला अमित हर रोज की तरह बीती शाम व्यायाम करने के लिए निकला था. जब वह सड़क पर दौड़ लगा रहा था तो उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृत्यु के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.