रोहतक में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, CCTV कैमरों से होगी निगरानी; सरकार का नया ऐलान

रोहतक | हरियाणा की जेल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. यहां जेल में 1100 ऐसे स्पॉट पहचाने गए हैं जिन्हें गृह विभाग द्वारा सेंसेटिव जोन में रखा गया है. यहां हरदम कोई अनहोनी होने की संभावना बनी रहती है. इसके अलावा बाहरी व्यक्तियों द्वारा जेल के अंदर मोबाइल तक फेंक देने की जानकारियां भी सामने आती हैं. अब सुरक्षा के लिहाज से सरकार ने इन जगहों पर 1100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं, जिनकी देखभाल सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिए हो रही है.

Jail

रोहतक में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल

इसी कड़ी में सरकार अब रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल की स्थापना करेगी, जहां खूंखार कैदियों को रखा जाएगा. उनकी क्षमता 312 के आसपास रहेगी. वहीं, दूसरी तरफ जेल विभाग राज्य के सभी जिलों में सुधारात्मक कैंपस बनाने की योजना पर काम कर रही है. यहां कैदियों के सुधार, पुनर्वास और समाज में पुनः समायोजित करवाने से जुड़े कार्य किए जाएंगे. फरीदाबाद और करनाल में ओपन जेल की स्थापना की जा चुकी है, जहां 36 योग्य बंदियों को शिफ्ट किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

रेवाड़ी में होगा नई जेल का निर्माण

रेवाड़ी में लेटेस्ट तकनीक से युक्त एक नई जेल का निर्माण हो रहा है, जहां 1000 कैदियों को रखने की क्षमता होगी. वर्तमान में राज्य में तीन केंद्रीय और 17 जिला जेल हैं, जहां 2200 कैदियों के रखने की क्षमता है. वर्तमान में जेल विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र जिले में एक पेट्रोल पंप और सीएनजी फिलिंग स्टेशन का संचालन किया जा रहा है.

प्रदेश के 11 शहरों अंबाला, हिसार, यमुनानगर, भिवानी, सिरसा, जींद, करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद, नूंह, नारनौल में पेट्रोल पंप स्थापित किए गए हैं. वहीं अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, पानीपत, गुरुग्राम, करनाल, झज्जर, रोहतक, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में कैदियों के मनोरंजन के लिए जेल रेडियो स्टेशन चलाए जा रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts