MDU यूनिवर्सिटी में इस दिन से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, वीसी ने बताया शेड्यूल

रोहतक | हरियाणा के रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में शैक्षणिक सत्र 2023- 2024 के लिए प्रवेश प्रक्रिया मई माह में प्रारंभ हो जाएगी. विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों में प्रवेश के लिए पूरी प्रक्रिया के बारे में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक में मंथन किया गया. एडमिशन करवाने के लिए छात्र भी इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में एडमिशन करवाने वाले छात्रों के लिए यह एक बड़ी खबर है.

MDU

वीसी ने दी ये जानकारी

वीसी ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर तथा इंटिग्रेटड पाठ्यक्रमों में प्रवेश एंट्रेंस टेस्ट के जरिए होगा. इन प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन जून माह के अंतिम पखवाड़े में किया जाएगा. प्रवेश परीक्षा उपरांत की प्रवेश प्रक्रिया जुलाई माह के पहले पखवाड़े में की जाएगी.

इन जिलों में होगी प्रवेश परीक्षा

बैठक में प्रवेश प्रक्रिया हेतु प्रास्पेक्ट्स समिति प्रवेश संबंधित सब कमेटी, प्रवेश ग्रीवेंस समिति आदि गठित करने का निर्णय लिया गया. कुलपति ने कहा कि इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र रोहतक के साथ एमडीयू सीपीएएस, गुरूग्राम, फरीदाबाद तथा सोनीपत में भी स्थापित किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के पहलवानों का दबदबा, MDU रोहतक में जीती ओवरऑल टीम चैंपियनशिप

बैठक में यह लोग रहे मौजूद

प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश प्रक्रिया संबंधित विविध पहलुओं पर गहन चर्चा हुई. इस बैठक में डीन, एकेडमिक एफेयर्स प्रो. सुरेन्द्र कुमार, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा, ऑफ फैकल्टीज – प्रो. एससी मलिक समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.