हरियाणा में बासमती धान के भाव में भारी गिरावट, किसानों में मायूसी; फटाफट चेक करें ताजा रेट

रोहतक | हरियाणा में बासमती धान (Basmati Rice) उत्पादक किसानों में मायूसी छाई हुई है. पिछले साल के मुकाबले इस बार बासमती का भाव कम मिल रहा है. मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसान पर्याप्त भाव नहीं मिलने से आहत हैं. किसानों का कहना है कि फसलों के दाम घटने से खेती करना घाटे का सौदा बनकर रह गया है.

basmati chawal rice

किसानों को मिल रहा कम भाव

मंडी में बासमती धान पिछले साल से लगभग 1 हजार रूपए से 1,500 रूपए प्रति क्विंटल तक कम बिक रहा है. कम भाव मिलने की मायूसी किसानों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है. पिछले साल जहां धान की कीमत 4,800 प्रति क्विंटल के आस- पास थी, तो वहीं इस साल किसानों को 3,300- 3,400 रूपए प्रति क्विंटल के आसपास भाव मिल रहा है.

किसानों ने बयां किया दर्द

गांव रिटौली निवासी किसान सुधीर ने बताया कि धान की खरीद तो सुचारू रूप से हो रही है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले 1 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक भाव में गिरावट बनी हुई है, जिससे किसानों को अच्छा- खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, प्राकृतिक खेती पर मिलेगी आर्थिक सहायता

उन्होंने बताया कि खेती में लागत बढ़ती जा रही है और फसलों के भाव में गिरावट आ रही है. ऐसे में खेती में कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है. खासकर जिन किसानों ने ठेके पर जमीन लेकर फसल उगाई है, उनको तो इस बार पूरा ही नुकसान झेलना पड़ रहा है. उनके लिए तो लागत पूरी करना भी मुश्किल हो गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.