हरियाणा में बोले दुष्यंत चौटाला, नए कानूनों के साथ होंगे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव

रोहतक । रविवार को रोहतर जिला के मोखरा गांव मे निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के लेकर कानून में बदलाव किए गए हैं और सरकार चाहती है कि इन बदलाव के साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाएगे. आगे उन्होनें कि हमें हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार है और कोर्ट का फैसला जनवरी माहिने तक आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में अभी महिलाओं को 50 प्रतिशत और बीसी-ए वर्ग को 8 प्रतिशत आरक्षण देने का मसला चल रहा है। सरकार की चाहता है कि नए संशोधनों का लाभ प्रदेश की जनता को मिले, इसलिए हम हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं.

dushant chautala

सरकार के पक्ष में फैसला

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत ने कहा यह भी उम्मीद जताई कि फैसला सरकार के पक्ष में आएगा. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हाईकोर्ट में अभी महिलाओं को 50 प्रतिशत और बीसी-ए वर्ग को आठ प्रतिशत आरक्षण देने का मसला अभी भी चल रहा है. सरकार चाहता है कि नए संशोधनों का लाभ प्रदेश की जनता को मिले, इसलिए हम हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. किसान मोर्चा ने पंजाब में चुनाव लड़ने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह लोग संघर्ष के नाम पर राजनीति कर रहे थे. अब पंजाब की जनता इन लोगों को जवाब देगी. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा विफल और घोटालों की सरकार बताए जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हुड्डा के पास कोई इस बारे में तथ्य है तो वह सामने लाएं.

सभी के खिलाफ होगी कार्रवाई

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि दो साल में जो भी गलतियां सामने आई है उनमें चाहे एचसीएस अधिकारी अथवा आईपीएस अधिकारी शामिल हो, सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और निष्कासन तक के कदम सरकार ने उठाया है. हरियाणा आबकारी संशोधन विधेयक-2021 के बारे में उन्होंने कहा कि पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि पिछले पांच सालों में लगभग 16-17 हजार ऐसे ही युवा गिरफ्तार किए गए हैं, जिनकी उम्र 21 से 25 वर्ष के बीच की है. नए कानून के तहत 21 साल तक के युवा को शराब पीने व खरीदने का अधिकार रहेगा. इससे पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जजपा नेता हरज्ञान ठेकेदार के घर पर जाकर उनके बड़े भाई दिवंगत महावीर खटकड़ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

इन बातो के दौरान जिला प्रधान बलवान सिंह सुहाग, रमेश मोखरा, रविंद्र बखेता, धीरेंद्र खटकड़, राजकुमार सेठी, सीना पहलवान, अजय मलिक, जिला प्रवक्ता राजेश राठी, अजय इंदौरा, रविंद्र निडाना, पंडित रमेश, धर्म, राजा सिसर, राजेश खटकड़, जगदीश, ओम प्रकाश शास्त्री, डा. जयप्रकाश, रामदीया राठी, महिला जिलाध्यक्ष मीना मकड़ौली, हल्का प्रधान सुरेंद्र बल्हारा, राजेश सैनी, मनोज बालंद, संजय बल्हारा, कृष्ण घणघस मौजूद थे.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.