हरियाणा: रोहतक में पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, जानिए हादसे की वजह

रोहतक । रोहतक रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. आपको बता दें कि रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर गाड़ी पटरी से उतर गई. गनीमत रही कि उस समय ट्रेन में कोई सवारी मौजूद नहीं थीं.

rohtak train accident news

मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक- दिल्ली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन दोपहर 12 बजे दिल्ली से रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंची और शाम 4 बजे वापिस दिल्ली के लिए प्रस्थान होनी थी. जब ट्रेक खाली करने के लिए ट्रेन को यार्ड में लें जाया जा रहा था तो उस दौरान अगले कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए. इस दौरान ट्रेन में कोई सवारी मौजूद नहीं थीं , वरना बड़ा हादसा होते देर नहीं लगती. समाचार लिखे जाने तक रेलवे अधिकारी हादसे की वजह तलाश करने में जुट गए थे.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.