रोहतक में पुलिस अधिकारी ने बाजार में अपनी पत्नी को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

रोहतक | हरियाणा में रोहतक एसपी आवास के सामने शुक्रवार को विशेष पुलिस अधिकारी ने अपनी पत्नी को डंडे से बेरहमी से पीटा. जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में पुलिसकर्मी भीड़ भरे बाजार में अपनी पत्नी को पीटता नजर आ रहा है. विशेष पुलिस अधिकारी का पत्नी से तलाक का मामला 7 साल से चल रहा है.

Viral News

महिला ने बताई ये कहानी

बताया जाता है कि रोहतक जिले के मदीना गांव निवासी एक महिला ने आर्यनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह एमडीयू में कंप्यूटर आपरेटर का काम करती है. उसकी शादी झज्जर जिले के निलोठी गांव के सत्यनारायण से हुई थी. जो सांपला में विशेष पुलिस अधिकारी के पद पर तैनात हैं. पीड़िता ने बताया कि उसका पति से पिछले 7 साल से तलाक का केस चल रहा है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

पुलिस ने किया मामला दर्ज

शुक्रवार को जब महिला एसपी रेजिडेंट के सामने पहुंची तो उसके पति ने उसकी पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस ने आर्यनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है. थानाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.