21 जून को महम में योग दिवस कार्यक्रम, प्रशासन ने तेज कीं तैयारियां

रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले के महम में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन की तैयारियों को लेकर उपमंडल अधिकारी (SDM) विपिन कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली. एसडीएम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बिजली, पानी, परिवहन और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

Happy Yoga Day Images 4

तैयारियां तेज

उन्होंने संबंधित विभागों को मैट, पेयजल और अल्पाहार की समुचित व्यवस्था करने के साथ आपसी समन्वय बनाए रखने को भी कहा. मुख्य कार्यक्रम 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक महम के हुडा पार्क में आयोजित होगा. इसमें स्कूली विद्यार्थियों के साथ- साथ योग संस्थाओं के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे.

यह लोग रहे मौजूद

SDM ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और अलग से शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें. बैठक में बीईओ महम सतेंद्र नेहरा, आयुष विभाग से डॉ. नवीन कुमार, प्राचार्य सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.