हरियाणा के सियासी पारे को उफान देने पहुंचेंगे CM योगी और सचिन पायलट, जानें कब होगी रैलियां

सिरसा | हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए 25 मई को मतदान होगा. जैसे- जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रहा है, वैसे- वैसे सूबे का सियासी पारा गर्माता जा रहा है. अब इस सियासी पारे को और अधिक उफान देने के लिए हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं. कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा में दो जगहों पर रैलियों को संबोधित करेंगे.

PM Modi Narendra Modi

योगी- पायलट आएंगे हरियाणा

सिरसा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल को अपने पाले में करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी प्रत्याशी अशोक तंवर के लिए चुनाव प्रचार करने 20 मई को सिरसा पहुंचेंगे. यहां अशोक तंवर के समर्थन में आयोजित जनसभा को योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे.

वहीं, दूसरी ओर सिरसा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी शैलजा के चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती देने के लिए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट हरियाणा पहुंच रहे हैं. सचिन पायलट 19 मई को फतेहाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

आखिरी सप्ताह में रफ्तार पकड़ेगा चुनाव प्रचार अभियान

हरियाणा में लोकसभा चुनाव प्रचार आखिरी सप्ताह में पहुंच चुका है. ऐसे में चुनाव प्रचार अभियान को रफ्तार देने के लिए अब सभी राजनीतिक दल स्टार प्रचारकों का सहारा ले रहे हैं. बीजेपी जहां नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की मांग के साथ चुनावी रण में डटी हुई है, तो वहीं कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर के सहारे ही अपनी नैया पार लगाने की कोशिश कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.