ऐलनाबाद उपचुनाव में 19 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव, सभी को चुनाव चिन्ह किए गए अलॉट

सिरसा । रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने बताया कि ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए नामांकन वापिस के दिन 2 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए. बता दें कि अब 19 उम्मीदवार ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ेंगे. साथ ही सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए गए हैं.

Webp.net compress image 14

सभी उम्मीदवारों को अलॉट किए गए चुनाव चिन्ह

वही रिटर्निंग अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक का कहना है कि इंडियन नेशनल लोकदल से अभय सिंह चौटाला को चश्मा, भारतीय जनता पार्टी के गोविंद कांडा को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के पवन बेनीवाल को हाथ, राइट टू रिकॉल पार्टी के चरण सिंह को बैटरी टॉर्च, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के दलबीर को फलों से युक्त टोकरी, भारतीय संत पार्टी के बलवान सिंह को रोड रोलर, वहीं भारतीय जन राज पार्टी के प्रत्याशी कैप्टन महावीर प्रसाद को अलमारी चुनाव चिन्ह अलॉट किए गए हैं.वही निर्दलयी उम्मीदवारों में अभय सिंह को कप और प्लेट, ओमप्रकाश सोनी को करनी, जगदीश रूपावास को साईकिल का पंप, नरिंद्र सिंह को टेलीविजन, पवन कुमार को हैड फोन, पृथ्वी सिंह को हीरा, भरत सिंह को सेब, विकल पचार को गन्ना किसान, विक्रम पाल को हॉकी और बॉल, संत धर्मबीर चोटीवाला को हैलीकॉप्टर, सविता काजल को हेलमेट व सुरजीत सिंह को सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह अलॉट किए गए.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के रण में उतरी हरियाणा BJP, मेयर पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.