सिरसा में बड़ा हादसा स्कूल बस और कार में जोरदार टक्कर, दो बच्चों समेत चार घायल

सिरसा। मंगलवार सुबह बी एस हाई स्कूल रानियां की स्कूल वैन की एक होंडा सिटी कार से टक्कर हो गई. हादसे में स्कूल के दो बच्चों समेत गाड़ी में सवार पुरुष व महिला भी घायल हो गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है .

sirsa school bus accident

जानकारी के अनुसार बी एस हाई स्कूल रानियां की बस बच्चों को लेने गांव धनुर की तरफ जा रही थी. रास्ते में सुल्तानपुरिया चौराहे की तरफ से आ रही होंडा सिटी कार से उनकी टक्कर हो गई. वैन में 4 बच्चे सवार थे. वहीं कार सवार जितेंद्र पुत्र जिले सिंह व ममता पुत्री लक्ष्मन वासी सुल्तानपुरिया भी घायल हुए हैं जिन्हें सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना रानियां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  सिरसा दौरे पर सुशील गुप्ता, संगठन से लेकर मोदी के जींद दौरे तक कई मुद्दों पर होगी बड़ी बात
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.