ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किया अपना उम्मीदवार, इस चेहरे को बनाया प्रत्याशी

सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए भाजपा- जजपा गठबंधन ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए सिरसा से विधायक गोपाल कांडा के भाई गोबिंद कांडा को चुनावी रण में उतारा है. गोबिंद कांडा अपने समर्थकों के साथ सिरसा से ऐलनाबाद के लिए रवाना होंगे जहां वो करीब 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. प्रदेश बीजेपी के भी कई बड़े नेता नामांकन पत्र दाखिल करवाने पहुंच रहे हैं.

FotoJet 3

बता दें कि अभय चौटाला के कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा देने के बाद ऐलनाबाद सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. यहां 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 2 नवंबर को नतीजा आएगा. बता दें कि गोबिंद कांडा हाल ही में बीजेपी पार्टी में शामिल हुएं थे और प्रदेश की गठबंधन सरकार ने उन्हें अपना सांझा उम्मीदवार घोषित किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.