हरियाणा के इस जिले में 20 मई से छुट्टियों की हुई घोषणा, भीषण गर्मी के चलते लिया गया फैसला

सिरसा | हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्य आजकल भीषण गर्मी की चपेट में हैं. हरियाणा राज्य के कई शहरों में तो तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है. भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को ज्यादा जरूरी न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील गई है. इसके साथ ही बुजुर्गों, बच्चों तथा विशेष बीमारियों से ग्रसित लोगों का खास ख्याल रखने की हिदायत दी है. शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी में विद्यार्थी स्कूल में जाने को विवश है. ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए नोटिस जारी किया गया है.

School Holiday

20 से 24 मई के बीच स्कूल रहेंगे बंद

इसी क्रम में प्रदेश के सिरसा जिले में उपायुक्त द्वारा सभी सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त विद्यालयों को 20 से 24 मई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. इस अवधि के दौरान बाल वाटिका से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा. इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

चरखी दादरी में अवकाश घोषित

चरखी दादरी उपायुक्त मनदीप कौर ने जिले के सभी स्कूलों में भीषण गर्मी को देखते हुए 20 मई से आगामी आदेशों तक अवकाश घोषित कर दिया है.

जिला उपायुक्तों को दे दी गई थी पावर

इससे पहले हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को अपने शहर में विद्यालयों की छुट्टी घोषित करने संबंधित पावर प्रदान कर दी गई थी. अब सिरसा जिले के उपयुक्त द्वारा इस विषय में नोटिस जारी कर 20 से 24 मई तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts