पत्नी ने रखा करवा चौथ का व्रत और उसी दिन पति की मौत, जाने पूरा मामला

सिरसा । हरियाणा के सिरसा जिले में करवा चौथ के दिन एक महिला का सुहाग उजड़ गया. महिला ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. महिला की आंखों के सामने ही उसके पति ने दम तोड़ दिया. पति को मृत देखते हुए पत्नी की हालत खराब हो गई, परंतु व्रत की बात कहते हुए पत्नी ने दवाई नहीं ली.

Karwa Chauth

पत्नी ने रखा करवाचौथ का व्रत और उसी दिन पति की मौत

बता दें कि यह मामला हरियाणा के सिरसा जिले के मंडी कालावली का है, जहां रविवार सुबह देवी लाल पार्क के पास रहने वाले एक युवक को करंट लग गया. युवक बाथरूम से नहाकर जैसे ही बाहर निकला तो उसने लोहे की तार पर गीला तोलिया सुखाने के लिए रख दिया. जिस वजह से उसे करंट लग गया और उसकी हालत बिगड़ गई. इसके बाद परिजन उसे तुरंत चिकित्सक के पास ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

युवक के जीवित होने की आस में उसके शरीर को गोबर की खाद में दबाकर रखा गया. किसी ने परिजनों को बताया कि गोबर में 6- 7 घंटे दबा कर रखने से करंट का असर खत्म हो जाता है. देसू रोड पर निजी लैब में काम करने वाले 32 वर्षीय जगजीत सिंह रविवार सुबह अपने घर में बाथरूम मे नहा रहे थे. ज़ब वह नहा कर बाहर निकले तो उन्होंने गिला तोलिया आंगन में बंधे तार पर सूखने के लिए डाल दिया. इस दौरान उसे करंट का झटका लगा. संभवत लोहे की तार बिजली के तारों को छू कर निकली जिस वजह से उसे करंट लगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.