हरियाणा BJP सांसद का टिकट कटने पर छलका दर्द, बोली- यह मेरी फेयरवेल पार्टी, नौकरी भी गई और टिकट भी कट गई

सिरसा | देशभर में लोकसभा चुनावों का शेड्यूल जारी होते ही चुनाव प्रचार का दौर शुरू हो चुका है. कई सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं तो अब उनके मन की व्यथा सामने आने लगी है. इसी कड़ी में हरियाणा की सिरसा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल का दर्द टिकट कटने पर आखिरकार छलक ही गया.

Sunita Duggal

फेयरवेल पार्टी

सिरसा जिले के रोड़ी क्षेत्र में हुई बीजेपी की विजय संकल्प रैली में अपने संबोधन के दौरान सुनीता दुग्गल ने कहा कि मुझे लगता है कि यह मेरी फेयरवेल पार्टी है. मेरी नौकरी भी गई और टिकट भी कट गई. बता दें कि बीजेपी ने इस बार सिरसा लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी छोड़कर आएं अशोक तंवर को प्रत्याशी घोषित किया है.

खुलकर सामने आई नाराजगी

बीजेपी की विजय संकल्प रैली में सांसद सुनीता दुग्गल की नाराजगी खुलकर सामने आई. मंच पर उन्होंने पार्टी का पटका भी नहीं पहना था. बाद में एक नेता ने कहकर उन्हें भगवा पटका पहनाया गया. बता दें कि सिरसा लोकसभा सीट पर सुनीता दुग्गल ने पहली बार कमल खिलाने का काम किया था. चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने 2014 में इनकम टैक्स विभाग के अस्सिटेंट कमिश्नर पद से VRS लिया था और इस पर अब उन्होंने दुःख प्रकट किया है.

यह भी पढ़े -  सिरसा में तालाबों और जोहड़ों पर अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

उनके बयान के कई मतलब

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सुनीता दुग्गल की ओर से फेयरवेल पार्टी कहना, अपने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को इशारा है कि चुनाव से दूरी बनाओ या वोट कहीं और दें. ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि कहीं सुनीता दुग्गल राजनीति को अलविदा तो नहीं कह रही है या फिर बीजेपी को छोड़ रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.