सोनीपत के इस शहर को मिलेगा मल्टी स्टोरी पार्किंग स्थल का तोहफा, ट्रैफिक जाम की परेशानी होगी दूर

सोनीपत | हरियाणा सरकार सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई विकास परियोजनाओं पर काम कर रही है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यहां मल्टी स्टोरी पार्किंग की घोषणा की है. यह पार्किंग पब्लिक- प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित की जाएगी और इसके साथ ही वाणिज्यिक परिसर भी बनाया जाएगा.

Parking Car Gadi

सड़कों के किनारे खड़े वाहन

पूरे गोहाना में कहीं भी सार्वजनिक या निजी पार्किंग की व्यवस्था नही है. लगभग 12 किलोमीटर की परिधि में फैले इस शहर के बीच के हिस्से में घनी आबादी रहती है. शहर में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े कर बाजारों में खरीदारी करने चले जाते है. इससे सड़कों पर भीड़ बढ़ जाती है और यातायात की गति धीमी पड़ जाती है और कई बार तो लोगों के नो पार्किंग के चलान भी काट दिए जाते है.

इस परियोजना का निर्माण चौधरी देवीलाल स्टेडियम परिसर में किया जाएगा, जहां पार्किंग के लिए काफी मात्रा में जगह उपलब्ध है. इसके लागू होने से शहर के व्यापारिक क्षेत्र में भी सुगमता आएगी और पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

गोहाना का संपूर्ण विकास

अब मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोड लगेगा, जिसके बाद परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम शुरू होगा. गोहाना शहर के बीच में मल्टी स्टोरी पार्किंग व वाणिज्य परिसर बनने से वाहनों को खड़ा करने का बड़ा प्लेटफार्म मिल सकेगा. इस पहल को गोहाना के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. क्षेत्र में अन्य परियोजनाएं जैसे स्टेडियम, पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी काम किया जा रहा है, जिससे पूरे इलाकों का संपूर्ण विकास होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.