यात्रियों के लिए खुशखबरी, सोनीपत रोडवेज बढ़ाएगा ई- बसों की संख्या, अन्य रूट भी होंगे शामिल

सोनीपत | हरियाणा रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें अब यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. आरामदायक सफर, AC की सुविधा और कम किराया के कारण लोग इन बसों से ही सफर कर रहे हैं. खासकर सोनीपत बस अड्डे से कुंडली बॉर्डर रूट पर चलने वाली ई- बसों में सुबह और शाम के समय अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. जी हां, यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद रोडवेज विभाग ने इस रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं. फिलहाल, कुंडली बॉर्डर मार्ग पर 10 ई- बसें डेली चलाई जा रही हैं. यदि यात्रियों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो भविष्य में अन्य प्रमुख रूटों पर भी ई- बस सेवा शुरू की जाएगी.

Haryana Roadways AC Bus

यात्रियों के अनुसार, सोनीपत से बहालगढ़ तक का सफर ऑटो से करने पर करीब 20 रुपये खर्च करने पड़ते हैं जबकि ई- बस में यही दूरी 15 रुपये में तय हो जाती है. इसी तरह कुंडली बॉर्डर तक पहुंचने के लिए जहां ऑटो चालक 40 रुपये तक किराया लेते हैं. वहीं, ई- बस का किराया केवल 35 रुपये है.

सुविधाएं आ रही पसंद

कम किराये के अलावा यात्रियों को बसों में मिलने वाली सुविधाएं भी पसंद आ रही है. एसी सुविधा, आरामदायक सीटें और साफ- सुथरा माहौल उन्हें अपनी ओर खींच पहा है. ऐसे में अब लोग निजी वाहनों और ऑटो की बजाय ई- बसों का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं. यात्रियों की मानें तो बसों का समय से संचालन भी एक बड़ी वजह है जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होती है. वह समय से अपने गंत्वय तक पहुंच जाते हैं. हालांकि, कुछ बस स्टॉप पर ऑटो का किराया एसी बसों से थोड़ा कम है.

अधिक फेरे शुरू करने की मांग

ई- बसों पर्यावरण के अनुकूल हैं. डीजल बसों की तुलना में इनसे प्रदूषण नहीं होता जिससे स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों ने विभाग से और अधिक फेरे शुरू करने की मांग भी की है.

यात्रियों की सुविधा के लिए ई- बसों का संचालन लगातार बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दोपहर के समय भी बसें चलाई जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अन्य रूटों पर भी ई- बसों का संचालन शुरू किया जाएगा जिससे यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी- संजय कुमार, जीएम, सोनीपत रोडवेज

सोनीपत से कुंडली बाॅर्डर ई- बस समय- सारिणी

सुबह की शिफ्ट शाम की शिफ्ट
06:30 12:40
06:50 01:20
07:10 02:00
07:30 02:40
07:50 03:00
08:30 03:20
09:10 03:40
09:30 04:20
09:50 05:00
10:10 05:40

ई- बसों व ऑटो के किराये की सूची

स्टॉप ई-बस किराया (₹) ऑटो किराया (₹)
बहालगढ़ 15 20
राई 20 20
बीस्वामील 25 20
रसोई 30 20
नांगल 30 20
प्याऊ मनियारी 35 30
कुंडली गांव 35 30
कुंडली बॉर्डर 35 40
Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.