खुशखबरी: सोनीपत की ओर चली मेट्रो, कुल 21 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

सोनीपत | राजधानी दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत प्रस्तावित रिठाला- कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण कार्य में जल्द तेजी आने की उम्मीद है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने परियोजना के रास्ते में आने वाले पेड़ों और हाईटेंशन बिजली लाइनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन बाधाओं के दूर होने के बाद निर्माण कार्य गति पकड़ सकेगा. परियोजना के तहत, करीब 3,500 पेड़ प्रभावित होंगे. इनमें से 527 पेड़ों को काटना पड़ेगा जबकि बाकी पेड़ों को अन्य स्थानों पर प्रत्यारोपित करने का प्रस्ताव है. DMRC ने पिछले महीने इसके लिए वन विभाग से अनुमति मांगी है. पर्यावरणीय मंजूरी मिलने के बाद पेड़ों को हटाने और स्थानांतरित करने का कार्य शुरू किया जाएगा.

Gurugram Metro 2

कॉरिडोर के रास्ते में आने वाली हाईटेंशन बिजली लाइनों को भी स्थानांतरित किया जाएगा. विशेष रूप से बवाना स्थित वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के पास से गुजर रही 400 केवी बिजली लाइन निर्माण कार्य में बड़ी चुनौती बनी हुई है.

टेंडर जारी

इसे आवश्यकता के अनुसार शिफ्ट करने या इसकी ऊंचाई बढ़ाने के लिए डीएमआरसी ने टेंडर जारी कर दिया है. इस कार्य पर लगभग 18.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. केंद्र सरकार ने दिसंबर 2024 में 26.463 किलोमीटर लंबे रिठाला- कुंडली मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी थी. इस परियोजना पर करीब 6,230 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2025 में इस परियोजना का शिलान्यास किया था, लेकिन पेड़ों और हाईटेंशन तारों से जुड़ी प्रक्रियाओं के कारण निर्माण कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाया.

यह भी पढ़े -  होनहार बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, अंतिम तिथि 31 जुलाई

कॉरिडोर का विस्तार

यह कॉरिडोर रेड लाइन के मौजूदा शहीद स्थल (नया बस अड्डा, गाजियाबाद)- रिठाला मेट्रो कॉरिडोर का विस्तार होगा. इसके निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा के कुंडली के बीच सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी. उत्तर- पश्चिम दिल्ली के लाखों लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी. रिठाला- कुंडली कॉरिडोर पर कुल 21 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं. इनमें रिठाला, रोहिणी सेक्टर- 25, सेक्टर- 26, सेक्टर- 31, सेक्टर- 32, सेक्टर- 36, बरवाला, रोहिणी सेक्टर- 35, सेक्टर- 34, बवाना औद्योगिक क्षेत्र (सेक्टर- 3 एवं 4), बवाना औद्योगिक क्षेत्र (सेक्टर- 1 एवं 2), बवाना जेजे कॉलोनी, सनोथ, न्यू सनोथ, डिपो स्टेशन, भोरगढ़ गांव, अनाज मंडी नरेला, नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नरेला, नरेला सेक्टर- 5, कुंडली और नाथूपुर शामिल हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.