सोनीपत के खरखौदा में सरकारी अस्पताल को मिलेगी नई पहचान, शुरू हुआ रेनोवेशन

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में लंबे समय से सरकारी अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग उठ रही थी. क्षेत्र के लोगों का कहना था कि अस्पताल की इमारत और स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाए ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके. क्षेत्र में अपना प्लांट स्थापित कर रही सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत खरखौदा के सरकारी अस्पताल (फर्स्ट रेफरल यूनिट) के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है.

Hospital Doctor

लंबे समय से जर्जर होती जा रही अस्पताल की स्थिति को देखते हुए यह कदम स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत है. अस्पताल भवन के कई हिस्सों में खिड़कियां और दरवाजे खराब हो चुके थे, जिससे मरीजों के साथ- साथ अस्पताल के कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

सुविधाओं का होगा विस्तार

अब CSR फंड के माध्यम से इन कमियों को दूर करने का काम शुरू कर दिया गया है और भवन को बेहतर स्वरूप देने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. इसके अलावा, अस्पताल की पहली मंजिल को भी अधिक व्यवस्थित और उपयोगी बनाने की योजना पर काम चल रहा है. अस्पताल के प्रसूता विभाग में भी सुधार कार्य प्रस्तावित है. इसके तहत, आवश्यक बदलाव और सुविधाओं के विस्तार की योजना बनाई गई है जिसस गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर सेवाएं मिल सकें.

नहीं जाना होगा दूसरा शहर

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों को के अंदर उम्मीद जाग उठी है. बता दें कि अस्पताल के सुधारीकरण का कार्य पूरा होने के बाद खरखौदा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इसके अलावा, अब उन्हें ट्रीटमेंट के लिए किसी दूसरे शहर भी जाने की जरूरत नहीं है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.