हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू, इन शहरों को होगा फायदा

सोनीपत | हरियाणावासियों के लिए खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. कॉरिडोर बनने के बाद आईएमटी मानेसर समेत कई शहरों की सूरत बदल जाएगी और बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी. पलवल- मानेसर- सोनीपत के बीच ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा.

Railway Station

विकसित करने की योजना हो रही तैयार

हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HRIDC) इसे विकसित करने की योजना तैयार कर रहा है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HORC) प्रोजेक्ट का सेक्शन ए धुलावट से बादशाह तक होगा. 29.5 किमी लंबी यह इलेक्ट्रिक डबल ट्रैक रेलवे लाइन नूंह और गुरुग्राम जिलों से होकर गुजरेगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा रेल ऑर्बिटल कॉरिडोर पर मालगाड़ियों से हर दिन 5 करोड़ टन माल की ढुलाई की जा सकती है. इस रेलवे ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकेंगी. कॉरिडोर पर दो सुरंगें बनाई जाएंगी. सुरंगें इस तरह बनाई जाएंगी कि डबल स्टैक कंटेनरों को भी आसानी से चलाया जा सके. दोनों सुरंगों की लंबाई 4.7 किलोमीटर, ऊंचाई 11 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, प्राकृतिक खेती पर मिलेगी आर्थिक सहायता

KMP एक्सप्रेसवे के किनारे रेल ऑर्बिटल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा. पलवल रेलवे स्टेशन से सोनीपत के हरसाना कलां रेलवे स्टेशन तक परियोजना की कुल लंबाई 126 किलोमीटर होगी. इस परियोजना से 5 जिलों पलवल, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर और सोनीपत को सीधा लाभ होगा.

जानिए कहां- कहां बनेंगे स्टेशन?

हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर पर सोनीपत और तुर्कपुर के बीच स्टेशन होंगे. इसके साथ ही, खरखौदा, जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, पचगांव, आईएमटी मानेसर, चंदला डूंगरवास, धुलावट, सोहना, सिलानी और न्यू पलवल में भी स्टेशन बनाए जाएंगे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.