अब सोनीपत से नारनौल के लिए सीधी मिलेगी बस, ये रहेगा रूट; लोगों को नहीं होगी परेशानी

सोनीपत | यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मुहैया कराने और सोनीपत को दूसरे शहरों से जोड़ने की कोशिश में जुटे रोडवेज अधिकारियों ने अब नारनौल में सीधी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है. अभी तक सोनीपत बस स्टैंड से नारनौल के लिए कोई बस सेवा नहीं थी. नारनौल जाने वाले यात्रियों को पहले रेवाडी से बस बदलनी पड़ती है या फिर रोहतक जाना पड़ता है. इसमें समय तो ज्यादा लगता ही है, पैसा भी ज्यादा खर्च होता है.

fotojet 7

लोगों को नहीं होगी परेशानी

इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए रोडवेज ने सोनीपत से नारनौल तक सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की है. बस के संचालन का रूट तय हो चुका है, अब समय सारिणी पर विचार किया जा रहा है. रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि समय सारिणी तय होते ही नारनौल के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी, जिससे यात्रियों को फायदा होगा. यह बस चरखी- दादरी और महेंद्रगढ़ होते हुए नारनौल तक जाएगी. शुरुआती चरण में इस रूट पर केवल एक बस का संचालन किया जाएगा.

सुपरवाइजर ने कही ये बात

बस स्टैंड सुपरवाइजर सुरेंद्र दुग्गल का कहना है कि अब सोनीपत से नारनौल तक सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. जल्द ही, बस की टाइमिंग फाइनल कर दी जाएगी और बस रूट पर चलाई जाएगी. यह बस सोनीपत से दादरी, महेंद्रगढ़ होते हुए नारनौल पहुंचेगी. लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.