सोनीपत में JLN नहर से सीधे जलघरों तक पहुंचेगा पानी, तीन गांवों की समस्या होगी खत्म

सोनीपत | गर्मियों के दौरान पेयजल संकट से जूझ रहे सोनीपत जिले के गांव आंवली, बिलबिलान और कटवाल के ग्रामीणों को जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है. जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तीनों गांवों की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए JLN नहर से सीधे जलघरों तक पानी पहुंचाने की योजना तैयार की है. इस पूरी परियोजना पर लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इसके तहत, एक पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा और पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी जिससे नहर का पानी गांवों के जलघरों तक पहुंच सकेगा. इसके बाद, पानी का शोधन कर ग्रामीणों को सप्लाई किया जाएगा.

JNL Talab Nadi River Nahar

वर्तमान में इन गांवों के जलघरों में पानी रजवाहों के माध्यम से पहुंचता है लेकिन गर्मी के मौसम में रजवाहों में पानी कम होने से जलघरों तक पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाती. इससे ग्रामीणों को अक्सर पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है और कई बार वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है.

जल्द होगी लागू

नई व्यवस्था लागू होने के बाद जेएलएन नहर से सीधे जलघरों तक पानी पहुंचाया जाएगा जिससे आपूर्ति प्रणाली अधिक मजबूत और नियमित होगी. इससे तीनों गांवों के जलघरों के तालाब भी समय पर भरे रहेंगे और पेयजल संकट काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है. इस योजना से 10 हजार से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. जेएलएन नहर में प्रत्येक 24 दिनों में 16 दिन पानी उपलब्ध रहता है जबकि रजवाहों में 30 दिनों के बाद केवल 7 दिन ही पानी आता है. इसी असंतुलन को देखते हुए पंपिंग और भंडारण व्यवस्था विकसित की जा रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की पहलवान काजल का कमाल, अंडर- 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

ग्रामीणों को मिलेगी राहत

जल जीवन मिशन के तहत आंवली, गढ़ी उजाले खां, कटवाल और महलाना गांवों में नई पाइप लाइनें भी बिछाई जाएंगी, जिस पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे. जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार ने आंवली, कटवाल और बिलबिलान के जलघरों को जेएलएन नहर से जोड़ने की स्वीकृति दे दी है और यह परियोजना जल्द पूरी होने पर ग्रामीणों को राहत मिलेगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.