हरियाणा की बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास, बेटियों ने जीता गोल्ड मेडल; पहली बार जीता खिताब

चंडीगढ़ | खेल मैदान में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा लगातार कायम है. यहां लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी अपने दमदार खेल की बदौलत देश- दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन कर रही है. प्रदेश के खिलाड़ी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन की बदौलत शानदार खेल का मुआयना करते हुए अपनी नई पहचान बना रहे हैं.

Badminton

जीता गोल्ड मेडल

देहरादून में आयोजित हुए 38वें नेशनल गेम्स में हरियाणा की महिला बैडमिंटन टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया. बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा की महिला बैडमिंटन टीम ने फाइनल मुकाबले में मेजबान उत्तराखंड की टीम को 3- 1 के अंतर से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया.

5 लाख रूपए का ईनाम घोषित

हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह एवं बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए विजेता टीम को 5 लाख रूपए की पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

हरियाणा की इस विजेता टीम में खिलाड़ी देविका सिहाग, अनमोल खरब, उन्नति हुड्डा, मेधावी नागर, रिद्धि कौर तूर, साक्षी गहलावत, अपूर्वा, तन्नु मलिक, इशु मलिक व जिया रावत शामिल हैं जबकि रविकांत सिंगला को इस टीम का कोच बनाया गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.