India vs England Semi Final: फाइनल का टिकट किसके हाथ लगता है इंडिया या इंग्लैंड, देखे प्लेइंग इलेवन लिस्ट

स्पोर्ट्स, India vs England Semi Final | आज टी-20 वर्ल्ड कप 2022  की दूसरा सेमीफाइनल मैच India और England के बीच कुछ ही देर में खेला जाएगा. इस मैच का हर किसी को इंतजार है क्योंकि इसकी बाद जो भी टीम आज मैच जीतेगी उसका फाइनल पाकिस्तान की टीम के साथ होगा. आपको बता दें भारतीय टीम ग्रुप 2  में पहले नंबर पर है और इंग्लैंड की टीम ग्रुप 1 में दूसरे नंबर. अब इन दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने मिल सकता है. देखा जाए तो इन दोनों ही टीमों की टक्कर एक दूसरे के साथ हमेशा शानदार रही है. आज इन दोनों में से जो भी सेमीफाइनल की रेस जीतेगा, उसे फाइनल का टिकट मिलेगा और वही 13 नवंबर को खेलेगा.

India Vs England

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच उस पिच पर होगा, जिसे इसी टूर्नामेंट में पहले भी मैच के लिए इस्तेमाल किया जा चुका है. पुरानी पिच पर मैच होने की वजह से स्पिन गेंदबाजों को इसका फायदा मिलेगा. ऐसे में रविचंद्रन अश्विन इस मैच में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

India vs England Semi Final LIVE

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

एलेक्स हेल्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, फिल साल्ट, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद और मार्क वुड/क्रिस जॉर्डन.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts