टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज से करेंगे मैदान में वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मैचों की बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, 3 जनवरी यानी कि आज BCCI की तरफ से यह जानकारी दी गई कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह से फिट है और वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी शामिल होंगे. बता दे कि अगले सप्ताह से ही तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. इससे पहले जसप्रीत बुमराह का फिट होना टीम इंडिया के लिए एक राहत भरी खबर है.

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी

पिछले काफी समय से बुमराह चोट की वजह से टीम से बाहर रह रहे थे. अब वह प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं. बीसीसीआई की तरफ से मीडिया रिलीज जारी करते हुए कहा गया कि ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है. अब जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे.

श्रीलंका के खिलाफ वनडे के लिए तैयार भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शुभ्मन गिल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, यूज़वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.