हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सर्दी से मिली राहत, ठंड के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ | पूरे हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है. तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. दो दिन से शीतलहरों का प्रभाव भी थोड़ा कम रहा है. सूर्यदेव के दर्शन भी हो रहे है. लोग पार्कों और छत्तों पर धूप सेंकते नजर आ रहे है. इसके अलावा धुंध कम होने से सड़कों पर वाहनों की गति भी सामान्य नजर आई.

Sardi Cold Weather 3

हरियाणा में सबसे ज्यादा यहां का तापमान

पिछले दो सप्ताह से ठंड ने खूब तीखे तेवर दिखाए है, जिससे दिन और रात का तापमान भी सामान्य से नीचे पहुंच गया था. अब एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड के तेवर थोड़े ढीले हुए है.

प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी से हिसार शहर का तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तापमान में धीरे- धीरे वृद्धि हो रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में जनवरी महीने के अंत का मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. 19 और 20 जनवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा व एनसीआर में बादलवाई और कई जगहों पर बूंदाबादी की संभावना है. ऐसे में ठंड फिर से बढ़ सकती है.

एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 जनवरी के बाद लगातार जनवरी के अंत और फरवरी महीने की शुरुआत तक बारिश और ओले पड़ने की संभावना है जिससे मौसम खराब रहने वाला है. अभी ठंड से राहत के आसार नहीं है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.